Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पांच जुआरियों को नकदी सहित किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध रुप से जुआ खेलते ०५ जुआरी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से १९,७५०-रूपये नगद व ५२ ताश के पत्ते बरामद किया। जनपद में अवैध रुप से सट्टा/जुआ खेलने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध रुप से जुआ खेल रहे ०५ अभियुक्तगण को ९१ गाजावाली से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से १९,७५०- रुपये नगद व ५२ ताश के पत्ते बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
गिरफ्तार अभियुक्तगण सोनू हुसैन पुत्र शखावत हुसैन निवासी ८२९ लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, प्रकाश वाल्मिकी पुत्र मुन्ना लाल निवासी ८४ गाजावाली थाना सिविल लाइन,  कार्तिक पाल पुत्र बिनोदपाल निवासी १७३ गाजावाली थाना सिविल लाइन, दीपक वाल्मिकी पुत्र मुन्ना निवासी १५६ गाजावाली थाना सिविल लाइन, गौरव वाल्मिकी पुत्र राकेश वाल्मिकी निवासी ९१ गाजावाली थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ५२ ताश के पत्ते, १९,७५०/-रूपये नगद बरामद किया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप०नि० ललित कुमार, का० गौतम, अशोक, करन प्रताप थाना सिविल लाइन शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 12 =