Muzaffarnagar News: धर्म-जाति का भेद भुला शुरू हुई कांवड़ सेवा, मुस्लिमों ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। सरवट में पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों को मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की माला पहनाई और उन पर पुष्प वर्षा की। कहा कि यही देश की संस्कृति है।
धर्म-जाति का भेद भुला मुजफ्फरनगर में शुरू हुई कांवड़ सेवा
२ वर्ष के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित रही। इस बार श्रावण मास शुरू होते ही जिले में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों का सैलाब धीरे धीरे उमड़ना शुरू हो गया है। इसके साथ ही जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश हो रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सरवट में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सरवट में एकत्र होकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर मोहब्बत और धार्मिक एकता की मिसाल पेश की।
३० साल से कांवड़ यात्रियों का करते आ रहे हैं सत्कार
सरवट निवासी मो. जुल्फिकार ने बताया कि मुजफ्फरनगर को मोहब्बत नगर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़ो से सुना कि कांवड़ उनके गांव से ही शुरू हुई। पहले उनके गांव सरवट का नाम श्रवण था जो कालांतर में सरवट कहलाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि गत ३० वर्षों से वे लोग हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों को सत्कार करते हैं।
उन्होंने बताया कि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु उनके मेहमान हैं। जाति धर्म को भुलाकर उनका आदर किया जाता है। अहमद हुसैन ने बताया कि वह कांवड़ भाईयों का स्वागत कर रहे हैं, उनकी परेशानियों के बारे में पूछ रहे हैं। शरबत और पानी पिला रहे हैं। ऐसा कर मोहब्बत का संदेश देना चाहते हैं।
एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार के जयकारों के साथ बढे शिवभक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन,पालिका प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते अधिनस्थो द्वारा उक्त व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया जा रहा है।
श्रावण माह मे चलते वाले उत्तर भारत के पवित्र कांवड मेले में शिवभक्तों की सेवा हेतु प्रशासन द्वारा चिकित्सा,जलपान एवं भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। ताकि शिवभक्तों को काई असुविधा ना हो।
पालिका प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवडियों के लिए व्यवस्था पूर्ण की गई हैं। कांवड मार्ग पर उचित सफाई व्यवस्था, कली का छिडकाव, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था की जा रही है।
ताकि तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर मे पहुंचने वाले शिवभक्तो को समुचित सेवा मिले। हाईवे पर शिवभक्तां की भीड देखने को मिल रही है।
वहीं दूसरी और शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए,धार्मिक संस्थाए/संगठन शिवभक्तों की सेवा मे जुट गए हैं।

