Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान महा पंचायत को शिवसेना परिवार का पूर्ण सहयोग- बिट्टू सिखेडा

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। होटल ग्रीन एप्पल में शिव सेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेडा ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मुजफ्फरनगर में ५ सितम्बर को होने वाली किसान मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक किसान महा पंचायत को शिव सेना परिवार का पूर्ण सहयोगहै।

शिव सेना का पूरा परिवार मुजफ्फरनगर में भारत के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचने वाले अन्नदाताओं का भरपूर सहयोग करेगा शिव सेना के जानसठ रोड स्थित सम्पर्क कार्यालय पर अन्नदाताओं के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था रहेगी। जब तक भी किसान मुजफ्फरनगर में रहेगे तब तक शिव सेना का एक-एक शिव सैनिक किसानों के सहयोग मे अग्रणी भूमिका निभायेगा।

इसके साथ साथ शिवसेना परिवार जनपद के निवासियों से भी अपील करता है कि पहली बार मुजफ्फरनगर की धरा पर एक ऐतिहासिक किसान महा पंचायत होने जा रही है। जिसमें देश के अन्नदाता भारी संख्या में पहुंचेंगे ऐसे में समस्त जनपदवासियों को उनका सहयोग देना चाहिये जिससे कि अन्य प्रदेशों से आने वाले किसान अपने प्रदेशों में जाकर जनपद की भूरी-भूरी प्रसंशा करें।

प्रेस वार्ता में बिट्टू सिखेड़ा जिला प्रमुख डा० जल सिंह वर्मा जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग जिला प्रमुख व्यापारी सेना, विनय बिन्दल जिला महासचिव, विशाल डहारिया युवा जिला प्रमुख, संदीप ठाकुर नगर प्रमुख नवीन कश्यप पूर्व मण्डल प्रमुख, राजकुमार डहारिया पूर्व प्रदेश महासचिव, सुरेन्द्र मित्तल (हिन्दू महासभा) साकेत कश्यप जिला स सूरज सेठी जिला उपप्रमुख, कपिल कश्यप ब्लॉक प्रमुख खतौली, अमित कश्यप राधेश्याम कश्यप जिला मीडिया प्रभारी, बिट्टू सिखेड़ा, प्रमोद शर्मा, रोबिन पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, विशाल त्यागी जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =