Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गुडविल सोसायटी ने जिलाधिकारी का भव्य सम्मान किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीतीलाल शर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में गत २५ वर्षों से जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे गुडविल सोसायटी के सदस्यगण ने जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह आईएएस का उनके कचहरी स्थित कार्यालय पहुंचकर पुष्प कुछ माला शॉल एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया 

जिलाधिकारी के कर्तव्य निष्ठा पूर्वक सर्जनात्मक एवं रचनात्मक प्रशासनिक सेवा के प्रति उनके सजग सेवाओं की सराहना की। सोसाइटी के सचिव होती लाल शर्मा ने सोसाइटी के कार्यों पर प्रकाश डाला। सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने पूर्व में किये गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।

जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर सौंदर्य करण के कार्य के लिए गुडविल सोसायटी से सहयोग की अपेक्षा की तथा अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों में प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मनोहर लाल कालरा इंजीनियर, राजेंद्र साहनी, एलके मित्तल इंजीनियर, लोकेश चंद्रा, मनोहरलाल कालरा, चक्रेश जैन, बीएम गुप्ता, संदीप जैन, संदीप दास एडवोकेट, भरत शर्मा एडवोकेट, डॉक्टर मुकेश अरोरा, अखिल गोयल, कमल गोयल, अंकुर गर्ग, मुकेश लाल एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =