Muzaffarnagar News: हिंदू जागरण मंच प्रतिनिधि मंडल सीओ खतौली से मिला
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कुछ दिनों पहले जावेद हबीब के खिलाफ मंसूरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिंसमे अब तक उसकी गिरफ्तारी नही हुई है आज जावेद हबीब की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीओ खतौली से मिला।
वही जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जी ने कहा कि जल्द से जल्द जावेद हबीब को गिरफ्तार किया जाए इस तरीके से थूक जिहाद फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होना चाहिए एक तरफ तो देश महामारी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी और जावेद हबीब जैसे व्यक्ति देशभर के अंदर थूक जिहाद के माध्यम से बीमारी फैलाने का और हिंदू समाज को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।
#Muzaffarnagar #JavedHabib की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच प्रतिनिधिमंडल वीरांगना वाहिनी प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में सीओ खतौली @muzafarnagarpol से मिला। अंकुर राणा,राजेंद्र धनगर,राजेश शर्मा,बंटी चौधरी आदि उपस्थित रहे pic.twitter.com/giqz9eFYuR
— News & Features Network (@mzn_news) January 9, 2022
वही वीरांगना वाहिनी की प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी जी ने कहा कि जावेद हबीब ने हिंदू महिला की मांग में थूक कर यह साबित कर दिया है कि उनके यहां महिलाओं का सम्मान कितना होता है जावेद हबीब ने हिंदू बहन की मांग में थूका है, प्रशासन उसे गिरफ्तार कर जल्द से जल्द जेल भेजें अन्यथा हजारों बहनों और भाइयों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री,अंकुर राणा,राजेंद्र धनगर,राजेश शर्मा,बंटी चौधरी,वैभव यादव,वीरेंद्र त्यागी,अंजेश गुर्जर,अखिलेश पुरी,सुरेंद्र भारद्वाज,रंजीत शर्मा,,हरेंद्र शर्मा, कार्तिक जोहरी,राजकुमार,सुबोध कुमार,विनोद शर्मा,शशांक सैनी,रवि वर्मा,सागर वर्मा आदि उपस्थित रहे

