Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: IIA का होली मिलन पारिवारिक उत्सव, कपिल देव अग्रवाल का भव्य स्वागत

Muzaffarnagar News:आईआईए का होली मिलन पारिवारिक उत्सव सभी आईआईए परिवारों के साथ धूमधाम से वृंदावन गार्डन में मनाया गया। जिसमें टीवी व यू ट्यूब के मशहूर कलाकार जावेद इक़बाल सोनी, फरमान, व भूरा ढोलकिया को सबने बहुत सराहा ।

चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर व सचिव मनीष भाटिया ने होली के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी व सबका का मन मोह लिया। आईआईए सदस्य परिवार की ओर से विजय कुमार, नीलम सिंगल, व सक्षम अग्रवाल के गाए गीतों पर सभी ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन श्री विपुल भटनागर व फेडरेशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार ,मनीष भाटिया अनुज स्वरूप बंसल,पंकज जैन पवन गोयल सुधीर गोयल मनीष जैन आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल  का आईआईए परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया ।

 कपिल देव अग्रवाल  ने कहा कि आईआईए का मैं बहुत पुराना सदस्य हूं आप सभी का प्यार सहयोग और आशीर्वाद मेरे पर सदा रहा है आपके इस उपकार को मै कभी नहीं भूल सकता. कार्यक्रम में उपस्थित सभी के आग्रह पर उन्होंने एक भजन “करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है “ भी सुनाया।

इस अवसर पर पालिका चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल जी को भी आईआईए पदाधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया व सभी सदस्य आईआईए परिवारों ने रंगो व सौहार्द के इस पर्व पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

अंत में आईआईए के महासचिव मनीष भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए के सहसचिव श्री उमेश गोयल जी ने किया कार्यक्रम में सर्वश्री नवीन जैन संदीप जैन जगमोहन गोयल दीपक सिंघल रविंद्र कुमार सिंघल पंकज अग्रवाल अमित गर्ग पंकज मोहन गर्ग सुरेंद्र अग्रवाल अमित गर्ग अंकुर गर्ग अंकित संगल नईम चांद समित अग्रवाल अनिल त्यागी कपिल मित्तल अश्वनी मित्तल यशपाल सिंह आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 1 =