Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयुक्त व्यापार संघ समिति ने किया एसएसपी ने समानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारीयों द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की घटना का ४८ घण्टे में अनावरण और १ करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी करने तथा जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया गया सम्मानित।

पुलिस कार्यालय में संजय मिश्रा अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ समिति सतपाल सिंह मान (अध्यक्ष ट्रासंपोर्ट यूनियन) द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का त्वरित अनावरण तथा १ करोड़ से आधिक की बरामदगी करने, जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने, अपराधियों के प्रति सख्त कार्यवाही करने तथा विभिन्न त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।

साथ ही संजय मिश्रा जी ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिससे जनपदवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना जागृत हुई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया गया तथा उपस्थित सम्मानित व्यापारी बन्धुओं से उनकी कुशलक्षेम लेकर समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई

उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने हेतु व्यापारी बन्धुओं को आश्वस्त किया गया ।

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रकाश की व्यवस्था रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश के परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने आदि के संबंध में अवगत कराया गया । इस दौरान कृष्ण गोपाल मित्तल (संरक्षक), राकेश त्यागी (संयोजक), श्री बलविन्दर सिंह( संयोजक) सहित संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 

 

समस्याओं से कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मन्डी स्थल की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के संबंध में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मंडी समिति के समस्त सडकै पूरी तरह टूटी हुई है

उनका निर्माण करवाया जाए । मंडी समिति बाबूराम गेट पर आवारा पशुओं का जमावड़ा होने के कारण स्कूटर और बाइक सवार रोज चोटिल हो जाते हैं ऐसे उन पशुओं को कहीं गौशाला में भिजवाया जाए। गुड मंडी की ४४ दुकानों का अधिग्रहण चुनावी गतिविधियों मतगणना के लिए किया जाता है वह कहीं और स्थानांतरण किया जाए

क्योंकि मुजफ्फरनगर का चुनाव पहले चरण में होता है और मतगणना अंत में होती है जिससे व्यापारियों को डेढ़ से २ महीने तक अपनी दुकान छोड़कर इधर से उधर बैठना पड़ता है जिससे व्यापारियों व किसानों का काफी नुकसान होता है

हर चुनाव में उन्ही व्यापारीयों की दुकानों का अधिग्रहण किया जाता है अतः आपसे निवेदन है कि इस व्यवस्था के लिए कोई और जगह की तलाश की जाए। इस दौरान संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सतपाल सिंह मान, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, सुनील ग्रोवर, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, विक्की चावला, शलभ गुप्ता एडवोकेट, जयवीर सिंह, सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा, अंकुर गुप्ता, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =