Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान सेवा रथ को क्षेत्र में रवाना किया गया, गौआश्रय स्थलों पर पर्यवेक्षण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। कृषि तकनीकी व कृषि विभाग की योजनाओ के प्रचार प्रसार हेतु सहारनपुर मंडल से आये किसान सेवा रथ को क्षेत्र में रवाना किया गया ।श्जनपद में कृषि तकनीकी व कृषि विभाग की योजनाओ के प्रचार प्रसार हेतु सहारनपुर मंडल से आये किसान सेवा रथ को क्षेत्र में रवाना किया गया

यह किसान सेवा रथ दो सफ्ताह तक जनपद में भृमण कर श्रव्य दृश्य सामग्री के मध्याम से किसानों को तकनीकी जानकारियों से अवगत कराएगा,साथ ही विशेष रूप से निर्देशित किया गया है की क्षेत्र में फसल अबशेष /पराली प्रवंधन के सम्बंध में अवश्य वीडियो दिखाई जाए

ताकि किसान अपनी फसलों के अवशेष को न जलाएं,व फसल अबशेष से जीवांश खाद ( कम्पोस्ट) खाद त्यार करें ताकि खेतों में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़े व वायु प्रदूषण भी रुक सके वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर भी रोक लग सके।

 

गौशालाओं में मिली कमियों को दुरुस्त करने की हिदायत17 Min 4 |
मुजफ्फरनगर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.पी.सिंह ने अस्थायी गौ आश्रय स्थलों,रामपुर तिराहा (सदर), रोहाना कलां (चरथावल) एवं वृहद गौ संरक्षण केंद्र,बधाई कलां (चरथावल) का औचक निरीक्षण किया।

रामपुर तिराहा पर मिली कतिपय कमियों को एसडीएम सदर के समन्वय से दूर करने हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ग्राम समूह सदर को दिए सख्त निर्देश दिए गए।चरथावल के गौआश्रय स्थलों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

रोहाना कलां में श्रमशीलता से अच्छे कार्यों हेतु गौसेवकों को नकद पुरुष्कार देकर उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया। किसी भी गौआश्रय स्थल पर अतिवृष्टिजनित कोई समस्या नहीं पायी गयी।

जिलाधिकारी के आदेश पर विकास खंड स्तर पर तथा जिला व तहसील स्तरीय नामित पर्यवेक्षण अधिकारीगण भी गौआश्रय स्थलों पर भ्रमण कर कमियों का निराकरण करने के लिए लगाए गए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 20 =