Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- चोरी का मंसूरपुर पुलिस ने किया खुलासा, ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण arrested

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, ०२ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए ०२ लाख १० हजार ७०० रूपये व ०१ हैंड ग्राइन्डर मशीन बरामद की।

शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर एवं थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा २० मार्च की रात्रि को चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को हाईवे शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए ०२ लाख १० हजार ७०० रूपये, ०१ हैंड ग्राइन्डर मशीन बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नीरज पुत्र जिले सिंह निवासी हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मन्सूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घेर में बने कमरे तथा कमरे में बनी अलमारी का ताला ग्राइन्डर से काटकर अलमारी में रखे ०५ लाख रूपये की चोरी की घटना कारित की गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गई थी।

गठित टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण राहुल पुत्र मदन निवासी ग्राम बोपाडा थाना मन्सूरपुर, सोनू पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम बोपाडा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर मूल निवासी ग्राम बडका थाना बडौत, बागपत जिनके कब्जे से ०२ लाख १० हजार ७०० रूपये बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विजय कुमार शर्मा, है०का० अजय कुमार, का० ओमवीर सिंह थाना मन्सूरपुर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =