Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को पकड़ा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली से सम्बंधित ०२ वाँछित अभियुक्तों को दुष्कर्म के आरोपी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुष्कर्म के आरोप में जाकिर पुत्र अली हसन निवासी मौ० एकता विहार, जाकिर बस्ती रुडकी चुंगी थाना को०नगर, मु०नगर व मौ० साकिब पुत्र असगर निवासी सराय रसूलपुर थाना मंसूरपुर मु०नगर के विरुद्ध थाना को०नगर मु०नगर पर मु०अ०सं०-५९/२०२२ धारा ३५४/३५४क/५०६ मुकदमा दर्ज किया गया।

जिसके सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सीओ सिटी कुलदीप िंसह के नेतृत्व में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना को०नगर, मु०नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभि० जाकिर व मौ० साकिब को रुडकी चुंगी के पास गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मोहित कुमार, का० मुकेश कुमार, का० गौरव सिंन्धू शामिल रहे।

कई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सैलेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अरूण पुत्र भोपाल निवासी जन्धेडी थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राजेश कुमार यादव द्वारा पोस्को अधिनियम में वांछित अभियुक्तगणइरसाद पुत्र नसीम, नदीम पुत्र इरसाद, इस्तकार पुत्र समसाद निवासीगण कसेरुवा थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा वांरन्टी अभियुक्त मूसा उर्फ मुस्तफा पुत्र बीका निवासी आइसा मस्जिद बघरा थाना तितावी को गिरफ्तार किया।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्तगण बाजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, मसूद सैफी पुत्र नाजिद सैफी निवासी माडल टाउन कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मूनलाइट पब्लिक स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =