Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मुफ्त मिलीं दवाइयां, शुरु होगा सास-बेटा-बहु सम्मेलन

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News कोविड-19 पर काफी हद तक नियंत्रण पाने के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन दोबारा शुरू हुआ। जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आयोजित इस मेले में मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सीएमओ महावीर सिंह फौजदार ने किया।

उन्होंने कहा कि बीते कई महीनों कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित नहीं हो पा रहा था। फिलहाल खुशी की बात है कोविड प्रोटोकाल के साथ यह आयोजन हम दोबारा करने का प्रयास कर रहे हैं। कोरोना काल ने हमें यही सिखा दिया है कि स्वास्थ्य अब हमारी प्राथमिकता है।

इसमें लापरवाही हम सभी के लिए घातक होगी। इसलिए मेरी अपील है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोग मेले में आएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्र, पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

मेला कराने का उद्देश्य स्पष्ट है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच, उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हो। हमारा प्रयास है कि इस मेले से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।

उन्होंने बताया कि मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मेले में मास्क और सेनिटाइजर की भी व्यवस्था है। सभी लोग सहयोगात्मक व्यवहार करें। इससे जांच, उपचार और दवाओं आदि की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

मेला में मिलीं सुविधाएं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निरूशुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

आज से शुरु होगा सास-बेटा-बहु सम्मेलन
मुजफ्फरनगर। 20 सिंतबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021तक परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पूर्व में सास-बहू सम्मेलन कहलाए जाने वाले एक विशेष कायर्क्रम में अब बेटे को भी शामिल किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इसे सास-बेटा-बहू सम्मेलन का नाम दिया गया है।

यह पहली बार है, जब बेटे को भी इस आयोजन में शामिल किया जा रहा है। मिशन परिवार विकास वाले जनपदों में 20 सितंबर से एक माह तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में सास-बहू के बीच गुब्बारा व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को इनाम भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बनाना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मिशन परिवार विकास वाले जनपदों में शामिल है। जिले में उपकेंद्र स्तर पर आशाओं के माध्यम से सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सास और बहू के मध्य समन्वय एवं संवाद स्थापित कर उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर परिवार नियोजन कार्यक्रम को रुचिकर बनाना है। खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से इसे और बेहतर किया जाएगा।

परिवार नियोजन की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या ने बताया कि खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को और बेहतर किया जाएगा। ऐसा करने से प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं, व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि परिवार में प्राय सभी निर्णयों में पुरुषों की अहम भूमिका होती है, इसे देखते हुए इस बार सम्मेलन में परिवार के बेटों व बहू को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही जिला परिवार कल्याण एवं लोगिस्टिक प्रबंधक डॉ दिव्यांक दत्त ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सास बेटा बहु सम्मेलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आमंत्रित होंगे यह परिवार
एक वर्ष के दौरान के नव विवाहित दंपति एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं परिवार नियोजन का साधन न अपनाने वाले दंपति ऐसे दंपति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। आदर्श दंपति विवाह से दो वर्ष बाद पहला बच्चा हुआ हो, पहले से दूसरे बच्चे के जन्म में न्यूनतम तीन वर्ष का अंतर हो, दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थायी साधन अपनाया हो।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seven =