Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बढती मंहगाई व जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ ने बढती मंहगाई व जनसमस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख एवं जिला मंत्री सतीश कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह को सौपा।

जिसमें अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा मूल्य वृद्धि एवं खाघय तेलों,पैट्रोल पदार्थो एवं असहनीय बढती मंहगाई से त्रस्त कर्मचारियों के वेतन में कटौती के कारण जिसके चलते कर्मचारियों अपनी रोजी-रोटी चलाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।

आपके माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया एवं बढती मंहगाई का विरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुख सुनील वार्ष्णेय, विभाग प्रमुख सतीश कुमार, बी.एस.एन.एल से देवेन्द्र राणा, अध्यक्ष रिषीपाल, संरक्षक हरिमोहन शर्मा, पुष्पेन्द्र दत्त शुगरमिल तितावी, राजेन्द्र राणा शुगरमिल टिकौला, मुकेश त्यागी, रविन्द्र कुमार, यू.पी.स्टील एवं आंगनवाडी प्रदेश महामंत्री दीपा वर्मा के साथ जनपद की सभी आंगनवाडी कार्यकत्रियो ने बढ-चढ कर भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =