Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: म्हारा ट्रैक्टर म्हारा तिरंगा परेड: सरकार ट्रैक्टर और तिरंगे पर न बोले- राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन ने शहर में म्हारा ट्रैक्टर म्हारा तिरंगा परेड निकाली। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि १५ अगस्त को ट्रैक्टर परेड होनी चाहिए। उन्होंने ने कहा सरकार सहित सभी वर्ग को सद्भावना का संदेश देना चाहते हैं। सरकार ट्रैक्टर और तिरंगे पर न बोले। २६ जनवरी २०२१ में भी दिल्ली में २ लाख ट्रैक्टर और २५ लाख किसान पहुंचे थे।

GIC मैदान से चला भाकियू के ट्रैक्टरों का काफिला

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसानों ने जीआइसी मैदान से ट्रैक्टर परेड का आगाज किया। सोमवार सुबह परेड महावीर चौक से होते हुए मीनाक्षी चौक, शहीद चौक, फक्करशाह चौक होते हुए शामली रोड पुलिस चौकी, आबकारी रोड, नावल्टी चौक, अंसारी रोड के रास्ते टाउनहाल रोड, प्रकाश चौक होते हुए भाकियू कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।

सरकार नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन होगाः चौ. राकेश टिकैत

भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि १५ अगस्त को ट्रैक्टर परेड होनी चाहिए। उद्देश्य है कि ट्रैक्टर और तिरंगे को सरकार न भूले। कहा कि २६ जनवरी २०२१ को दिल्ली में ४ लाख ट्रैक्टर गए थे। यह रिहर्सल है, चलती रहेगी।१५ अगस्त और २६ जनवरी को। इससे ट्रैक्टर रवां होते रहेंगे और सरकार भी रवां होती रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसान याद रहेगा। संदेश है कि यह राष्ट्रीय पर्व है, सभी को इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि दिल्ली जैसी परेड फिर निकलेगी। सरकार ऐसी पालिसी लेकर आ रही है कि दिल्ली में ऐसी परेड निकालनी पड़ेगी। किसान नेता ने कहा कि यह एक रिहर्सल है।

इसके बाद आंदोलन होगा।इससे पहले राकेश टिकैत सहित किसानों ने शहीद स्थल पहुंचकर देश के लिए शहादत पेश करने वालों को पुष्प अर्पित किये। इससे पहले भाकियू नेताओं तथा चौ. राकेश टिकैत ने ध्वजारोहण किया।

ट्रैक्टरों से भरी शहर की सड़कें, तिरंगे से पटी ट्रालियां

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैंकड़ो ट्रैक्टरों से शहर के विभिन्न मार्गों से परेड निकाली गई। जीआइसी मैदान से परेड चलकर शहर की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =