Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने व्यापारी नन्द किशोर गोयल के घर पर हुई डकैती के मामले मे वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई धनराशि मे से 63,500 रूपये,प्रयुक्त मोटर साईकिल,एक तमंचा व नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई।

ज्ञात हो कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की गउशाला रोड घेरखत्ती निवासी व्यापारी राहुल गोयल पुत्र नन्दकिशोर गोयल के घर मे घुसे बदमाशो ने विगत 26 सितम्बर 2021 को डकैती एवं लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध मे नई मंडी कोतवाली पर वादी राहुल गोयल की और से मु.अ.सं.484/21 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया था।

लूट की उक्त घटना के सम्बन्ध मे एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा घटना के खुलासे को लेकर टीमो का गठन किया गया था। जिसमें 01 अक्टूबर 2021 को पुलिस ने भागदौड कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रूपये की धनराशि बरामद की थी। इसी संदर्भ मे उच्चाधिकारियो के निकट पर्यवेक्षण मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा भागदौड व जांच पडताल दौरान 17/18 अक्टूबर 2021 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें में वांछित चल रहे आरोपियों हिमांशु उर्फ काला पुत्र प्रमोद उर्फ पप्पू निवासी खालापार बाल्मिकी मंदिर के पास व दूसरे आरोपी चूरा उर्फ अभिनव उर्फ सोनू पुत्र कमल निवासी हनुमान चौक किला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर को चैकिंग के दौरान भोपा रोड श्रीराम स्वीटस से देर रात्रि मय माल व बरामदगी 63,500 रूपये-सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 484/21धारा395/412/342 भादवि. व एक मोटर साईकिल अपाची एक तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले मे थाना नई मंडी पर मु.अ.स.527/21 धारा 3/25 शस्त्र तथा मु.अ.स.528/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर दोनो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर रूपये घटना में लूटे गए रूपये बरामद किए गए हैं।

इस गैंग के फरार सदस्यो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत,निरीक्षक धर्मवीर सिह, उ.नि.मुकेश कुमार, उ.नि.मोहित चौधरी,उ.नि.ज्ञानेन्द्र सिह नागर,है.का.सुशील कुमार, है.का.हरवेन्द्र,है.का.सोविन्द्र, है.का.प्रमोद कुमार, का.सोनू कुमार, का.ललित कुमार, का.अरूण, का.अभिषेक व का.मनीष समस्त स्टाफ थाना नई मन्डी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 6 =