Muzaffarnagar News: पैराई सत्र का हुआ विधि विधान के साथ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांव खाईखेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में वर्ष २०२२-२३ के पेराई सत्र का आज शुक्रवार सुबह को विधिवत शुभारंभ किया गया।
पेराई सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ पूजन के बीच मिल अधिकारियों और किसानों ने सामूहिक रूप से कैन मशीन में गन्ना डालकर किया गया मिल के सभी अधिकारियों वह किसानों ने यज्ञ में आहुति दी।
आज उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पेराई सत्र के शुभारंभ में मुख्य रूप से वाइस प्रेसिडेंट विकास कुमार, डीजीएम संजीव कुमार कैन मैनेजर पवन जैनर, चीफ अकाउंट अनिल चौहान ईडीपी मैनेजर बसी हैदर जैदी, प्रोडक्शन मैनेजर आलोक मितल सिक्योरटी मैनेजर दिनेश शर्मा, किसान नेता हरिओम त्यागी पूर्व प्रधान खाई खेड़ी, सतपाल त्यागी
नेता जी. मनोज त्यागी धर्मवीर त्यागी, भोला त्यागी युवा नेता खाईखेड़ी, भगत सिंह पूर्व प्रधान तुगलकपुर, नवाब सिंह पूर्व प्रधान तुगलकपुर, मोहित त्यागी पंकज त्यागी, हिमांशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में किसानों की आज मिल परिसर में मौजूदगी रही।

