Muzaffarnagar News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) रूडकी रोड मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।बैठक मे विगत ०३ माह के दौरान पार्टी द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संजीव मलिक मासूम ने कहा कि दिनांक १० जौलाई रविवार को बरेली मे पार्टी की बैठक आयोजित की जा रही है।जिसमे जनपद बरेली,रामपुर,बदायूं व पीलिभीत की जनपद कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
जौलाई माह मे ही कावड यात्रा से पूर्व जनपद बागपत ,मेरठ,गाजियाबाद जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।सभी जनपद स्तरीय पदाधिकारी अपने जनपद मे सदस्यता अभियान चला ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्य बनाए।द्वितीय चरण मे ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक को राष्ट्रीय सचिव बिनोद कुमार ,अमित कुमार राठी, शुभम कुमार, उपसचिव मौ इमरान राव, कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर ,डाक्टर रिहान, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मित्तल, महासचिव सुधीर कुमार यादव,उपाध्यक्ष डाक्टर मौहम्मद सलीम आदि ने सम्बोधित किया। बैठक मे सर्वसम्मति से सुधीर यादव को जिला महासचिव मुजफ्फरनगर के पद पर मनोनीत किया गया।
विदाई समारोह पर बुके देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव का ३ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर उनका तबादला मथुरा हो जाने पर उनकी विदाई समारोह में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम अपने कई साथियों के साथ अभिषेक यादव को फूल माला पहनाकर में बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी !
इस मौके पर मोहम्मद शाह आलम ने कहा मुजफ्फरनगर की कमान जब तक अभिषेक यादव के हाथों में रही है! उन्होंने क्राइम पर बहुत कंट्रोल कर के रखा उनका ३६ महीने का कार्यकाल सराहनीय रहा है !उन्होंने जनपद को एक से एक सुविधा से नवाजा है!
जिम, लाइब्रेरी पुलिस कैफे महिला पुलिस कर्मियों को मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग जैसे अनेक सराहनीय कार्य उनके द्वारा किए गए हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वह जहां कहीं भी रहे स्वस्थ रहें और जैसे जनपद मुजफ्फरनगर वासियों को अपना स्नेह प्रेम दिया मथुरा वासियों को भी इसी तरह का प्यार दें!!

