Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना मंसूरपुर में समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगरं। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने संयुक्त रूप से थाना मंसूरपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जाकर फरियादियों की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण कराया।

उन्होने निर्देश दिए कि जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इसके लेखपाल, सिपाही भूमि विवाद प्रकरणों को गंभीरता से ले। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें।जिलधिकारी ने कहा कि लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें, साथ ही नगर पालिका, ब्लाक, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग प्रदान करें।

जिससे शिकायत कर्ता की शिकायत का सत प्रतिशत निस्तारण कराया जा सके। उन्होने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए शरारती तथ्यो को चिन्हित करके कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा अवैध शराब पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस अवसर पर , एसडीएम खतौली, थाना अध्यक्ष मंसूरपुर, पुलिस के अधिकारी, लेखपाल सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =