Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस के अवसर पर तहसील खतौली में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग लिया गया।

इस दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

अधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । इस अवसर पर तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से सभी को बताया।

खतौली तहसील पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली, थाना प्रभारी खतौली आदि सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =