Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला परिषद मार्किट मे छापामारी से मचा हडकंप

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदेगी मे औषधि विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्किट मे छापामारी की। आला अधिकारियों की मौजूदगी मे की गई छापामारी से दवा कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। दवा कारोबारी एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने मे मश्गूल नजर आए।

डीएम चन्द्र भूषण सिह के निर्देश पर आज दोपहर के वक्त सहायक आयुक्त औषधि विरेन्द्र कुमार,ड्रग्स इंस्पैक्टर लवकुश प्रसाद द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के निर्देशन मे औषधि विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्किट मे स्थित एक दुकान पर छापामारी की।

चर्चा रही कि उक्त दुकान पर नकली/प्रतिबन्धित दवाईयां मिलने की सूचनाए प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते ड्रग्स विभाग की टीम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह की मौजूदगी मे छापामारी की। अधिकारियों द्वारा की गई छापामारी से जिला परिषद मार्किट के दवा कारोबारियो मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =