Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ वादों का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) न्यायालय परिसर मे पूर्व मे घोषित तिथि के अनुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलवित करके किया।
उन्होने वादकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मे वादकारियों के लम्बित मामलों को सुलह-सफाई के आधार पर निपटाया जाना है। इससे जहां वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। वहीं लम्बित प्रकरणो की संख्या मे कमी आयेगी। उन्होने वादकारियों से कहा कि वे अपने अपने वादों को लोक अदालत मे लगवायें और अनावश्यक कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने से बचें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडलल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोक अदालत की सचिव सलोनी रस्तोगी ने किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे आज 270 केस लगाए गए थे। जिनमे एक करोड से अधिक की धनराशि के केसों का सैटलमेंट सुलह सफाई के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे पीएनबी,एसबीआई,प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बडौदा,केनरा बैंक, बैंक इण्डिया,बैंक ऑफ महाराष्ट्र,सैन्ट्रल बैंक, श्रीराम सिटी यूनियन फाईनेंस, बीएसएननएल आदि के स्टाल लगाए गए थे।
जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने 51,भारत संचार निगम ने 20,श्रीराम सिटी फाईनेंस ने 8 केसों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन लीड बैंक डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान मे किया गया। एलडीएम भोपाल सिंह तोमर ने स्वयं उपस्थित होकर अपने अन्य सहयोगियों एफएलसी अनिल गर्ग,प्रबन्धक नवीन कुमार, गौरव आदि के साथ मिलकर वादकारियों की समस्याओं को सुना और उन्हे हल कराया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन मे जहां न्यायिक अधिकारियो ने अपने-अपने कक्षो मे वादों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन मे केसों को लगाने,अांकडे एकत्रित करने आदि मे वरिष्ठ कर्मचारी नासिर मिया का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

