Muzaffarnagar News- शिवभक्तों को दी जाएगी पूर्ण सुरक्षाःसोमेन्द्र तोमर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की सीमा मे शिवभक्तों को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी साथ ही बिजली की व्यवस्था भी दुरूस्त रहेगी। मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद के प्रभारी एवं उर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि हरिद्वार से करोडो शिवभक्त गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों मे चढाते हैं।
उत्तर प्रदेश की सीमा मे किसी भी शिवभक्त कांवडिये को कोई भी परेशानी नही होने दी जाए। उन्होने कहा कि आज उन्होने विभिन्न कांवड मार्गो का निरीक्षण किया है तथा अनेक शिवभक्तों से बात की है। सभी ने कहा कि अब प्रदेश बदल रहा है। तथा वे कांवड मार्ग पर अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि जनपद मे आकस्मिक फाल्ट को छोडकर विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार माफियाओं को चुन चुन कर या तो जेल भेज रही है या उपर भेज रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी माफिया को बख्शा नही जाएगा। उन्होने कहा कि डीएम एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना किसी भय के काम करें। तथा जो भी माफिया या उसके गुर्गे उनके संज्ञान में खिलाफ कार्यवाही करें।
इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।

