Muzaffarnagar News: दीपचंद ग्रेन चैम्बर स्कूल में भारोत्तोलन मे दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी स्थित दीपचन्द ग्रैन चैम्बर इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि भारोत्तोलन तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में किसान इण्टर कॉलेज अलीपुर खेडी के खिलाडी छात्रो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दीपपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे आयोजित प्रतियोगिता मे डी.ए.वी. इण्टर कालेज मु.नगर, एस.डी.इण्टर कॉलेज,मु.नगर, दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज मु.नगर, जनता इण्टर कॉलेज हरसौली, सरस्वती इण्टर कॉलेज, केशवपुरी और जनता जनार्धन इण्टर कॉलेज मु.नगर, जनता इण्टर कॉलेज हरसौली, सरस्वती इण्टर कॉलेज केशवपुरी आदि के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक राहुल राणा ने बताया कि किसान इण्टर कॉलेज अलीपुर खेडी के छात्र अंकुल कुमार-61 किलो मे प्रथम, अभिनव-61 किलो मे द्वितिय, शिवम-60 किलो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज के छात्र शिवम कुमार-55 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती इण्टर कॉलेज के छात्र 19 वर्षीय वासु धनकड-81 किलो ने प्रथम स्थान और दीपचंद्र ग्रैन चैम्बर इण्टर कॉलेज के छात्र पारस तायल ने-70 किलो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे शारीरिक व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर, राहुल कुश्वाहा, विनुज कुमार, शुभम और श्रीमति रेणु ने निर्णायक मंडल मे योगदान किया।

