Muzaffarnagar News: कृषक मेले में कृषक समस्याओ का निस्तारण किया
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News: सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए १० दिवसीय कृषक मेले में कृषक समस्याओ का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी, डॉ. आर डी द्विवेदी, के निर्देशानुसार द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री जे०पी० दिवाकार द्वारा १० दिवसीय कृषक मेले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण किया जा रहा है
उसमें गन्ना कृषकों के गन्ने का सर्वे सम्बंधित निस्तारण ,नाम पिता का नाम, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर आदि काउंटर लगाकर मेले में सभी डाटा का प्रदर्शन किया जा रहा है
जिसमें समिति क्षेत्र के कृषक अपना आंकड़ा आकर देख रहे हैं और संतुष्ट हो रहे हैं. जिनकी समस्या है वह समस्या लिपिबद्ध की जा रही है । तथा उसका निस्तारण कराया जा रहा है साथ ही साथ कृषक का घोषणा पत्र ऑनलाइन समिति में भरवाया जा रहा है।
प्रदर्शन में परिषद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक भी सहयोग कर काउंटर संचालित कर रहे हैं।

