Muzaffarnagar News: एसएसपी अभिषेक यादव ने फोर्स के साथ किया ड्रील- दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चलते अब सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट को कहा गया है। जिले में भी १० जून शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान विशेष अलर्ट किया गया है।
इसके लिए आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स के साथ ड्रिल किया। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव की अपील की। बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ही कानुपर में बड़ा बवाल हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश में लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
#WATCH पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आगमी जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट।
जिले के मुख्य चौराहों एवं सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स द्वारा किया गया रिहर्सल।
एसएसपी अभिषेक सहित जिले के सभी थाना अध्यक्ष सड़कों पर अलर्ट। @muzafarnagarpol pic.twitter.com/uoLDYyLRXZ
— News & Features Network (@mzn_news) June 9, 2022
पिछले दिनों डीएम और एसएसपी ने कानपुर हिंसा जैसी घटना की संभावना को दरकिनार करने के लिए शांति समिति की बैठक कर सभी से शांति के साथ रहने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अब जिले में जुमे की नमाज के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके लिए सभी थानों को चौकसी करने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस अफसरों और फोर्स के साथ फुल ड्रेस ड्रिल किया। उन्होंने मीनाक्षी चौक पर जाकर फोर्स को ब्रीफ किया और जुमे की नमाज के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिये।
यदि किसी भी ग्रुप में किसी व्यक्ति द्वारा कोई भी ऐसा मैसेज डाला जाता है जो किसी अफवाह को जन्म देता है, उन्माद को बढ़ावा देता है या झूठी खबर फैलता है तो उसके एवं ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
— News & Features Network (@mzn_news) June 9, 2022
उन्होंने कहा कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। उन्होंने खालपार में पैदल मार्च किया और लोगों से अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने और सहयोग की अपील की।

