Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमाचल निर्माण पार्टी एव उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमन्त्री भारत सरकार को व गन्ने के दाम ५००रूपये प्रतिक्वींटल करने ,गन्ने का भुगतान समय से करने व आवारा पशुओं से फसल के नुक्सान से बचाने के लिए माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय।अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह महासचिव वरीष अहमद,राष्ट्रीय सचिव पीताम्बर सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार, राष्ट्रीय सचिव अमित राठी, इमरान राव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान,उपाध्यक्ष सिराज ताजवर,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान,जिला महासचिव उमर अहमद एडवोकेट,युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर शौकीन चौधरी,उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन से रामपाल सिंह पुण्डीर ,कार्यकारिणी सदस्य संजीव बालियान, साजिद फौजी सहित बडी संख्या मे पार्टी व संगठन पदाधिकारियोंध् सदस्यों ने भाग लिया।

ज्ञापन मे प्रधानमन्त्री महोदय राज्य पुनर्गठन आयोग गठित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनाने का अनुरोध किया गया। ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को उत्तम शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार व सस्ता न्याय उपलब्ध हो सकें। प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को उनका हक दिलाने के सभी २१ जनपदो मे कार्यकारिणी गठन किया जा रहा आज के कार्यक्रम मे बिजनोर, बरेली, मेरठ सहारनपुर शामली ,बागपत, हापुड जनपदो के पदाधिकारियों ने जिस उत्साह से भाग लिया मै उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी व संगठन हमारा नारा भाईचारा के साथ सभी जाति व धर्म के लोगो को साथ लेकर अलग प्रदेश के मुहीम को आगे बढ रही है सभी का सहयोग हमे मिल रहा है।

हम पश्चिमांचली सरकार से अपना हक मांग रहे हैं भीख नही । सरकार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य का गठन करना चाहिए ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मूलभूत सुविधाएघ् मिल सकें। मोहम्मद उमर एडवोकेट पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का जिला महासचिव मुजफ्फरनगर ,यशवीर सिह को युवा जिलाध्यक्ष मेरठ मनोनीत किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 13 =