Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समर कैंप हुआ आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समर कैंप का आयोजन प्रातः ६ः०० बजे विधालय परिसर में किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य सोहन पाल के सानिध्य व शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज व योगाभ्यास क्रिकेट, कैरम बोर्ड, खो-खो प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, और दौड़ आदि क्रीड़ाओं का प्रदर्शन किया।

इसके साथ साथ डॉ राजबल सैनी के निर्देशन व जय प्रकाश सिंह के सह संयोजन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के द्वारा कलात्मक पोस्टरों का चित्रण किया गया। बच्चों में सड़क सुरक्षा नियम संबंधी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

इस प्रतियोगिता में राधिका सैनी प्रथम, सोनिया सैनी द्वितीय, अंशुल पाल एवं पूजा राठी तृतीय स्थान पर रहे। आँचल, वंशिका सैनी व वंशिका को शांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। अंत में विधालय के प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अथक परिश्रम के द्वारा आगे बढ़कर जीवन में कामयाब होने का संदेश दिया

 इस अवसर पर श्री राजकुमार श्री यशपाल सिंह श्री तेज पाल सिंह, श्री अमित कुमार शर्मा , श्री कुंदन कुमार , श्रीमती शिवानी राणा श्री अब्दुल मुन्तकीब आदि अध्यापक साथियों का विशेष योगदान रहा।

जैन इंटर कॉलेज में समर कैंप का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने बहुत अच्छे ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए तथा राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए संकल्प। आज समर कैंप के अंतिम दिन जैन इंटर कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उससे पहले एक स्वच्छता अभियान के ऊपर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम दिव्या और शीतल ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी जबकि आयशा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, नमरा, आयशा, लीजा, शाहनुमा, सानिया इरम, आदि छात्राओं देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।

देश भक्ति गीत ए मेरी जमी पर नवरा का नृत्य, और श्जलवा जलवाश् रंजीत पर सानिया का नृत्य बहुत ज्यादा चलाया गया इसी क्रम में नावेद ने मां तुझे सलामऔर फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छता के बारे में दीजिए जबकि विजय शर्मा विज्ञान अध्यापक ने आंतरिक और बाह्य सब प्रकार की स्वच्छता पर प्रकाश डाला।

आज का कार्यक्रम सफल बनाने में विनीत गुप्ता विजय शर्मा, प्रवीण कुमार जैन राजेश कुमार शर्मा संजय शर्मा इत्यादि का सहयोग रहा जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वशिष्ठ भारद्वाज ने किया।

पी.आर. पब्लिक स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन’

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन हुआ। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखी। विद्यालय के समर कैंप में विद्यालय के बच्चों के अलावा अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर और हर्षोल्लास के साथ बहुत सारी गतिविधियां सीखी।

सभी बच्चों ने समर कैंप का आनंद उठाया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी ने सभी अध्यापिकाओं की मेहनत की सराहना करते हुए बच्चे को भी नई-नई क्रियाओं में प्रतिभाग करते रहने की सलाह दी जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को सर्वांगीण विकास का महत्व समझाते हुए कहा कि ’सर्वांगीण विकास से तात्पर्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और संवेदनात्मक विकास उनकी आयु के अनुरूप हो।

बच्चों का समुचित पालन पोषण कोई आसान काम नहीं है’ साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल ने बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि ’गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें, इनसे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा’।

समर कैंप की गतिविधियों को समापन कराने में विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती चांदनी कश्यप, कुमारी आंचल, कुमारी शिखा, श्रीमती नितिशा और अध्यापक श्री विश्व बंधु शर्मा आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =