Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। परिवार के सभी लोग बेहोशी की हालत में रातभर पड़े रहे। सुबह किशोरी को होश आने पर उसने आपबीती सुनाई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसके घर पर मुन्ना निवासी महात्मा कालोनी आया था। आरोप है कि आरोपी ने परिवार के सभी लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

परिवार के लोगों के बेहोश होने के पश्चात आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुराचार किया। सुबह परिवार के लोगों को होश आया तो बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। काफी देर बाद उसे होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + nineteen =