Muzaffarnagar News: जनपद में हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त निदेशक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीएमएस महिला द्वारा फीता काटकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का किया गया शुभारंभ।
जनपद में १२ मई २०२२ तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ० एम०के० चावला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा आत्रे के द्वारा संयुक्त रुप से जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती के टीकाकरण के लिए यह मिशन इंद्रधनुष – ४.० अभियान चलाया गया है जिसके दो चरण मार्च और अप्रैल में पूर्ण हो चुके हैं आज तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया है ,जो १२ मई तक चलेगा।
इस अभियान के अंतर्गत किसी भी कारण से नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान भी जारी रहेगा।
उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, डीएमसी तरन्नुम, हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर, वीसीसीएम इमरान खान, भूपेंद्र शर्मा, मदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

