Muzaffarnagar News: गांव सैदपुरा खुर्द में गोली मारने वाले शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी इलाके के गांव सैदपुरा खुर्द में विवाद के बाद किशोर के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला अलग-अलग संप्रदाय जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था।
तितावी थाना तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में १५ वर्षीय अबुजर पुत्र मेहरबान अली त्यागी शनिवार रात परचून की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। जहां किसी बात पर गांव के ही प्रशांत उर्फ गोली पुत्र प्रदीप से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद प्रशांत सीधे अपने घर पहुंचा और तमंचा उठा लाया। अबुजर प्रशांत की इस हरकत को समझ नहीं पाया। तभी आरोपित ने अबुजर के सीने में तमंचा सटाकर फायर कर दिया।
गोली अबुजर के सीने में धस गई थी। गंभीर हालत में अबुजर को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रैफर कर दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्र भीड़ को शांत करते हुए आरोपित की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने वहां एकत्र भीड़ को शांत करते हुए आरोपित की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था। हालात की नजाकत भांपते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। दूसरे दिन भी पुलिस ने यहाँ कैंप किया।
घायल किशोर के पिता मेहरबान त्यागी की और से तितावी थाने पर प्रशांत, धीरेन्द्र व कपिल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया की मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ गोली को मुकंदपुर झाल के पास से अरेस्ट किया गया है. वही मेरठ में भर्ती अबुजर की हालत में सुधार है.
ग्राम पाठशाला मिशन के तहत बैठक आयोजित
जानसठ। (Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पर थाना प्रभारी जानसठ द्वारा थाना क्षेत्र के मौजूदा प्रधान एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को बुलाकर अपने- २ गांव में ग्राम पाठशाला बनाने के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी तथा सभी को ग्राम पाठशाला के महत्व को समझाया गया।
उक्त मीटिंग से प्रभावित होकर सभी ग्राम प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि सभी अपने- अपने गांव में मीटिंग कर ग्राम पाठशाला बनाने के लिये प्रस्ताव रखेंगे।

