Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो घरों के ताले तोड़कर चोरी- पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सर्कुलर रोड पर दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया वे सभी सरकारी कर्मचारी हैं। चोरी की घटना के शिकार हुए एक कर्मचारी का परिवार शादी में गया हुआ था जबकि दूसरा कर्मी कॉलोनी में अकेला ही रहता है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने विभागीय कर्मियों के सरकारी आवास हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े दो आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में कार्यरत तनवीर अहमद ने बताया कि कार्यालय के सामने स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी में विभागीय कनिष्ठ सहायक रमाकांत अकेले रहते हैं।
उन्होंने बताया कि रमाकांत सुबह घर का ताला लगाकर कार्यालय आ गए थे। मंगलवार दोपहर जैसे ही वह लंच के लिए वापस घर पहुंचे तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि रामाकांत के अनुसार उसके घर से मोबाइल और अन्य सामान तथा १००० रुपया चोरी हुए हैं।
जबकि उनके बराबर में रहने वाले गन्ना किसान संस्थान में कार्यरत कर्मी सुधीर कुमार का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। सुधीर जब लंच के लिए दोपहर घर पहुंचे तो उनके घर का ताला भी टूटा हुआ था। घर से हजारों रुपए के सोने के जेवरात और करीब ३५०० रुपया की नकदी गायब है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nineteen =