Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रामलीला टिल्ला चौकी क्षेत्र में मकान में चोरी का हुआ खुलासा

Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका निभाते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए चोरी की घटना से पर्दा उठाते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का १०० प्रतिशत माल भी बरामद किया हैं।

एस आई जोगिंद्र पाल सिंह ने गत दिनो पूर्व हुई रामलीला टिल्ला चौकी क्षेत्र में चोरी के मामले को उजागर किया।अपनी ड्यूटी एवं कर्तव्य के प्रति सदैव सचेत एवं सजग रहने वाले मजबूत कानून व्यवस्था के सजग प्रहरी भी माने जाते हैं इंसपेक्टर आनंद देव मिश्र व चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को धर दबोचा है वह उसके पास से 100 प्रतिसत चोरी का समान बरामद कर उसके कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद किया है।

विदित हो कि अवधेश पुत्र कृष्णचंद निवासी रामलीला टिल्ला शहर कोतवाली ने थाने पर आकर बताया की मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर आभूषण चोरी कर लिए हैं जिसपर शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र ने मुकदमा लिखकर चोर की गिरफ्तारी को कई टीमें बनाई थी

जिसमे रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगिंदर पाल सिंह व उनकी टीम को सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना मिली कि अस्पताल चौराहे के पास खड़ा हैं जिसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था

जिसपर एस आई जोगिंदर पाल सिंह व उनकी टीम हैड कॉस्टेबल सन्दीप कुमार, हेड कॉस्टेबल अशोक खारी, हेड कॉस्टेबल जितेंद्र त्यागी,कॉस्टेबल प्रमोद कुमार,कॉस्टेबल मोहम्मद अलीम,कॉस्टेबल तरुण पाल, कॉस्टेबल सचिन तेवतिया ने मुखबिर की बताई हुई जगह से प्रदीप कोहली पुत्र मनोहर लाल निवासी मल्लूहपुरा थाना सिविल लाईन मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गए आभूषण व एक चाकू एवं एक स्कूटी भी बरामद की हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 6 =