Muzaffarnagar News: कांवड व्यवस्था का जायजा लिया, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर की हृदय स्थली शिव चौक पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा. लोकेश एम व डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने कांवड यात्रा के मददेनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सत्कार किया।
आला अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा करने से शिवभक्त भोले प्रसन्न आए। शिवभक्तो के स्वागत सत्कार एवं सेवा हेतु जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की हर और प्रशंसा हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्थाओ के अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक तथा व्यापारिक संस्थाए भी भोलो की सेवा मे जुटी हैं।
श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की प्रसि( कांवड यात्रा की सफलता हेतु जिला पुलिस-प्रशासन,पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से कांवड यात्रा जबरदस्त तरीके से चल रही है। निकटवर्ती राज्य उत्तराखण्ड की पौराणिक तीर्थ स्थली हरिद्वार से भारीं संख्या मे शिवभक्तों का गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर होते हुए बहुत तेजी के साथ अपने गंतव्यो की और जाने का सिलसिला जारी है।
शहर मे पहुंचने वाले शिवभक्त शिवचौक की परिरक्रमा कर आगे बढ रहे हैं। हालांकि भारी संख्या मे पैदल चल रहे शिवभक्त भोले मुजफ्फरनगर से रवाना हो चुके हैं। अब कांवड यात्रा के अगले चरण यानि डाक कांवड के निकलने का सिलसिला जारी है।
आज दोपहर के वक्त सहारनपुर से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने शिव चौक पहुंच कर कांवड यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिनस्थो का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी व मंडलायुक्त ने शिव चौक,रूडकी रोड,भगत सिंह रोड आदि का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओ को परखा। इस अवसर पर डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिवभक्त पैदल चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्यो की और बढ रहे हैं।
उन्होने का कहा कि यह बहुत ही कठिन तपस्या है। एक लम्बी यात्रा तय करके शिवभक्त कांवडिये अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा को लेकर पुलिस बहुत सजगता व मेहनत के साथ लगी हुई है। कांव्उ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पिछले करीब एक माह से कांवड यात्रा सम्बन्धी बैठकों का दौर जारी रहा। ड्रोन कैमरो व सीसीटीवी की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है। डीआईजी एस.के.सिह ने कहा कि पुलिस शिवभक्तों की सेवा मे जुटी है। शिवभक्तो के लिए चिकित्सा सेवा एवं एम्बूलैन्स आदि की व्यवस्था करायी गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिह ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षो से कांवड यात्रा स्थगित थी। उस समय करीब डेढ से दो करोड कांवडिये पहुंचे थे। परन्तु इस बार पहले से कहीं अधिक शिवभक्त शामिल हैं। पैदल यात्रा के पश्चात अब डाक कांवड शुरू होने जा रही है। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया के माध्यम से सभी शिवभक्तो से अपील की है कि वे अपने वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं तथा हैलमेट का प्रयोग करें।
इस दौरान मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. व डीआईजी सुधीर कुमार सिंह,जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री मिश्रा,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। आला अधिकारियो द्वारा की गई पुष्पवर्षा से शिवभक्त प्रसन्न आए।
कांवड यात्रा के मददेनजर कांवड मार्ग सहित नगर क्षेत्र के रूडकी रोड, मेरठ रोड व भगत सिंह रोड आदि विभिन्न स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। भारी संख्या मे लोग शिव चौक व उसके आसपास खडे होकर कांवड यात्रा का आनन्द ले रहे हैं। नगर मे पहुंच रही मनोहारी कांवड को देख शहरवासी अभिभूत हैं। कांवड यात्रा से पूरा शहर धर्ममय बना हुआ है।

