Muzaffarnagar News: दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मंत्री ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वार्ड 36 की सभासद पारूल मित्तल ने वार्ड वासियों के स्वास्थ्य का आयोजन नई मन्डी स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल मे लगवाया। दो दिवसीय स्वास्यि शिविर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवावाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए नेत्र विशेषज्ञ डा.आकाश कुमार,डा.राकेश बंसल,डा.मलका अरोरा, डा.भोपाल सिंह, डा.मलका अरोरा आदि ने मरीजों की जांच की। शिविर मे शुगर, बीपी, हैपीटाईटिस, हीनोग्लोबिन आदि की जंाच की गई।
स्वास्थ्य शिविर मे आने वाले अतिथियों का सभासद पारूल मित्तल एवं उनके पति भाजपा नेता अचिन्त मित्तल ने स्वागत किया। इस दौरान जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विनोद गोयल, डा.अशोक कुमार, नवीन कुमार, महेश चन्द गर्ग, डा.एम.के.गुप्ता के अलावा जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर, स्कूल हैड ममता चौहान, अनिल कंसल, भाजपा सभासद बिजेन्द्र पाल सहित काफी संख्या मे वार्डवासी मौजूद रहे।

