Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सम्राट शाखा द्वारा उपयोगी वार्ता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा यातायात के नियम पर उपयोगी वार्ता कार्यक्रम जे. वी. पब्लिक स्कूल सरकुर्लर रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र कुमार (टी.एस. आई), वी.एस. वर्मा ( प्रधानाचार्य जे. वी. पब्लिक स्कूल), अतिन संगल (जिला सह समन्वयक) का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सर्वप्रथम स्कूल प्रधानाचार्य वर्मा ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनको नमन किया। शाखा अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने सभी अतिथियों, शाखा सदस्यों व बच्चों का आज के इस भव्य कार्यक्रम में स्वागत किया। यातायात अधिकारी श्रीमती शालू चौधरी ने सभी स्कूल विद्यार्थियों को विशेष रूप से छात्राओं का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें महिलाओं से सम्बन्धित हैल्पलाईन के विषय में पूर्ण जानकारी दी।

अधिकारी आदेश कुमार ने सभी बच्चों को बताया कि जैसा अक्सर देखा जाता है कि बच्चे ट्रिपल राईडिंग के साथ ही ओवर स्पीड से बिना हेलमेट के रोंग साईड वाहन चलाते हैं ऐसी स्थिति में वह अपने साथ साथ दूसरों को भी खतरे में डालते हैं आपको ऐसा नहीं करना है। शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र कुमार का संक्षिप्त परिचय सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र कुमार ने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की व बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए बताया कि कभी भी वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग व वाहन पर स्टंट न करें उन्होंने १८ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने के कहा उन्होंने कहा कि सरकार का एक नया नियम धारा १९७ ए अभी लागू हुआ है यदि इसके अन्तर्गत हमने नाबालिग का चालान काट दिया तो उस स्थिति में चालक के माता पिता पर भी मुकदमा चलेगा

जिसमें २५०००ध्- जुर्माना व २ साल की कैद का प्रावधान है इसलिए जब तक आप १८ साल के न हो जाए और आपका ड्राइविंग लाइसेंस न बन जाए तब तक आप वाहन न चलाए। जिला बाल कल्याण अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बच्चों से सामान्य प्रश्न किए गए जिनके सही जवाब देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया उन्होंने उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई।

प्रधानाचार्य वी. एस. वर्मा ने शाखा सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया। जिला सह समन्वयक अतिन संगल ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम का बहुत सुन्दर संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। सचिव संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रगान के पश्चात सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष ई०पी.के.गुप्ता, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अजय अग्रवाल एडवोकेट, कीमती लाल जैन, अशोक सिंघल (इण्डियन प्रेस), अमित बंसल, अवधेश गुप्ता, गंगा सागर गोयल, गोपाल कंसल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), मोहित बंसल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, प्रदीप खन्ना, सौरभ गुप्ता, एवं श्रीमती सुदेश गर्ग, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, शशि सिंघल, सन्तोष गोयल, का पूर्ण सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21505 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 11 =