Muzaffarnagar News: शातिरों को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार, चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना छपार पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर अन्तर्राजीय चोर मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार सहित ०७ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया।
कब्जे से चोरी का ०१ आईसर ट्रैक्टर का इंजन, ०२ तमंचे मय ०४ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०१ गाडी बुलेरो पिकअप(घटना में प्रयुक्त) एवं चोरी करने के उपकरण बरामद किया। शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर व थानाध्यक्ष छपार के कुशल नेतृत्व में की रात्रि में थाना छपार पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम की कार्यवाही में थाना छपार क्षेत्र के कासमपुर सिमर्थी वाले चौराहे से कासमपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से दौराने पुलिस मुठभेड ०२ शातिर चोर बदमाश गोली लगने से घायलध्गिरफ्तार सहित ०७ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।
पुलिस मुठभेड की कार्यवाही में पुलिस टीम से का० १२६५ राहुल कुमार घायल हुआ है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल, मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा आावश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। १३ नवम्बर को वादी मौसम निवासी कासमपुर पठेडी द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घेर से उसकी ०१ भैस उसका बच्चा व ०१ कटिया को चोरी कर लिया गया है।
जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मु०अ०सं० २६८/२२ धारा ३७९ भादवि पंजीकृत किया गया। दिनांक ०३.१२.२०२२ को वादी जय कुमार शर्मा निवासी ग्राम मनट थाना थानाभवन, शामली द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वार ग्राम ताजपुर से वादी के ०२ इंजन चोरी कर लिये गये हैं।
जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त दोनों अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना छपार पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आज हम सभी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर स्थित ग्राम बुडढाखेडा के यूनियन बैंक में चोरी करने के लिए जा रहे थे। जिसमें हमारे ०१ साथी द्वारा आज बुडढाखेडा जाने हेतु मना किया गया तो हम सभी अभियुक्तगण बढेडी कट पर आपस में बाते कर रहे थे तभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उन्होने थानाक्षेत्र छपार से ०१ दिसम्बर को ०२ इंजन तथा दिनांक १२ नवम्बर को ०१ भैस उसका बच्चा व ०१ कटिया, थाना क्षेत्र ककरौली के दीन मौ० इन्टर कालिज से दिनांक ५/६दिसम्बर की रात्रि को ०२ सीपीयू, ०२ मानीटर, ०२ की बोर्ड तथा दिनांक ३० नवम्बर की रात्रि को ट्राली के दोनो टायर रिम सहित तथा थानाक्षेत्र सिखेडा से ३० नवम्बर की रात्रि को ट्यूबैल की मोटर व पंखा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण नईम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर(घायल/गिरफ्तार), मेहरबान पुत्र वहीद निवासी गादरहोना थाना मंगलोर जिला हरिद्वार(घायल/गिरफ्तार), सादिक पुत्र कल्लू निवासी गुलाबनगर थाना रुडकी जिला हरिद्वार, जैकी पुत्र ऋषिपाल निवासी होशियारपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, नवाब पुत्र हनीफ निवासी डाटा जलालपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, रऊफ पुत्र तालिब निवासी ग्राम पटनी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर, रवि पुत्र ईश्वर निवासी अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर।
जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०१ आईसर ट्रैक्टर का इंजन, ०१ बुलेरो पिकअप रजि० नम्बर यूके १७ सीए-४४८५ (घटना में प्रयुक्त), चोरी करने के उपकरण- रेहडा स्कूटर के पहिया वाला, ०१ चौन कुप्पी वजन उठाने वाली, ०१ व्हील पाना लोहे का, ०८ छोटे बडे बोल्ट खोलने के पाने, ०१ पेचकश, ०१ घन, ०१ हथोडा, ०१ रस्सा, ०१ रिन्च घटाने बढाने वाला, ०३ छोटी बडी चाबी, ०१ बारीध्रोड लोहे की, ०१ सम्बल लोहे का बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक रमेशचन्द राणा प्रभारी सर्विलांस सेल, थानाध्यक्ष सत्यपाल सिह, व०उ०नि० प्रवीण कुमार, उ०नि० विनित मलिक, रनवीर सिंह, संजय कुमार, है. कां. ब्रहमप्रकाश, राहुल सिरोही, कां. दीपक चौधरी, ललित कुमार, शिवम कुमार,प्रशान्त कुमार, अजय कुमार, विनय कुमार, होमपाल सिंह, रूपक नागर, अमित यादव, राहुल थाना छपार, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

