Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- शातिर चोरो को चोरी की गयी नकदी सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना छपार पुलिस द्वारा गाडी से कैश चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०२ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी किये गये १३.७७ लाख रुपये बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी छपार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा गाडी से कैश चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण की निशादेही से चोरी किये गये १३.७७ लाख रुपये बरामद किये गये। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २८ फरवरी को वादी गुरुवचन को रुपये लेने दिल्ली चादनी चौक जाना था। वादी को गाडी चलाना नहीं आता था जिस कारण उसने दीपक पुत्र मामचन्द निवासी चुडियाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को साथ लिया जोकि गाडी चलाना जानता था।

  उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विनीत कुमार थाना छपार, उ०नि० मानवेन्द्र सिंह भाटी, का० राहुल, शिवम, प्रशान्त चौधरी, अनीस खां थाना छपार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seventeen =