Muzaffarnagar News: आरिफ जौला के समर्थन में क्षेत्र के मतदाताओं की बैठक, गठबंधन में विश्वास- प्रभात तोमर
Muzaffarnagar News: चरथावल क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक ने सहारनपुर मंडल की स्थानीय निकाय चुनाव सीट पर विधान परिषद के चुनाव के लिए आरिफ जौला के समर्थन में क्षेत्र के मतदाताओं की एक बैठक अपने आवास पर आयोजित की। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर ने की तथा संचालन जिया चौधरी ने किया।
प्रेमपुरी स्थित विधायक पंकज मलिक के आवास पर आयोजित विशाल जनसभा में बोलते हुए प्रभात तोमर ने कहा कि सहारनपुर मंडल की स्थानीय निकाय सीट पर शीघ्र चुनाव होने जा रहा है। जिसमें सहारनपुर जनपद से 5100 और मुजफ्फरनगर से 1628 वोट हैं। जीत के लिए 2600 अथवा 2700 वोटों की आवश्यकता रहती है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे गठबंधन के प्रत्याशी आरिफ जोला को कामयाब बनाएं। अपने संबोधन में विधायक पंकज मलिक ने कहा कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र में 112 गांव है। जिनमें लोगों ने उन्हें वोट देकर जहां उनमें और गठबंधन में विश्वास प्रकट किया है। उसी के आधार पर उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे स्थानीय निकाय की सीट पर गठबंधन प्रत्याशी आरिफ जोला को बहुमत से कामयाब बनाएं।
जनसभा में पंडित उमादत्त शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, अलीम सिद्धकी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सलीम मलिक, नवाजिश आलम आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। जनसभा में चरथावल विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों से गांव प्रधान, बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम के संयोजन में सत्येंद्र चौधरी, इरशाद, अमीर कासिम जिला पंचायत सदस्य, पूर्व चेयरमैन भास्कर, वर्तमान चेयरमैन सत्येंद्र, अलीम सिद्धकी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। अपने संबोधन में मीरापुर के विधायक चंदन चौहान ने भी कहा कि जिले में गठबंधन की सत्ता कायम है
किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सभी विधायक आम जनता के हित के लिए बराबर काम करते रहेंगे। जनसभा के अंत में वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक ने आये हुए सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट किया।


