Muzaffarnagar News: जनता इंटर कालेज भोपा में वाटर कूलर और ई- लर्निंग सेंटर का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत आज एक वाटर कूलर और ई- लर्निंग सेंटर का लोकार्पण जनता इंटर कॉलेज, भोपा, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो दीपा खन्ना मंडलाध्यक्ष २०२४-२५ रहे।
मंडलाध्यक्ष रो दीपा खन्ना ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर चीफ असिस्टेंट गवर्नर रो. सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रो आकाश बंसल, रो उमेश कुमार गोयल, रो अनिल जैन (कनाडा), रो निशांक जैन, रो मनोज गुप्ता व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार का सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल राकेश कुमार और प्रबंधक देवेंद्र कुमार शिवाच और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
बंदरों से परेशान
छपार। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के गांव बरला मे आजकल बंदरो की एक नई टोली आई हुई है। जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणो का कहना है कि बंदरो की टोली के कारण बच्चे डरे सहमे रहते हैं।
बंदर कई बुजुर्गो व बच्चो पर हमला बोल चुके हैं। वहीं बंदरो की पुरानी टोली व नई टोली के बंदरो के बीच दिन मे कई-कई बार झपट हो जाती है। जिस कारण लोगो मे ये भय बना रहता है कि कहीं गुस्साये बंदर उन पर रही हमला ना बोल दें।

