Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस द्वारा नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से याता यात सुरक्षा माह के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्र और छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की व सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंध में जानकारी दी

पुलिस अधिकारी गुलशन चौधरी ने यातायात संबंधी जानकारी में यह बताया कि वाहन चलाते समय वाहन के समस्त कागजात रखने चाहिए तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए ।

उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं चालक की गलती से होती है इस वर्ष मुजफ्फरनगर में १ जनवरी २०२१ से अब तक ३८७ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा इन दुर्घटनाओं में २५१ लोगों की जान जा चुकी है। यदि हम सभी यातायात के नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से हम अपने आप को एवं दूसरों को बचा सकते हैं।

इस कार्यशाला में नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के नादिर राणा वह शरद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला में अरविंद कुमार मंच मंच संचालन किया व राज बल सैनी, राहुल कुमार, यशपाल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =