Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:आइपीएल शुगर मिल रोहाना ने गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइपीएल शुगर मिल रोहाना ने गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उपज लेने के तकनीकी टिप्स दिए। जैविक खाद के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आइपीएल शुगर मिल की ओर से अमृत इंटर कालेज रोहाना में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी, आइपीएल के अधिशासी निदेशक सुधीर एलेन ने बुधवार को किया। मेले में आइपीएल के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. वीरेश कुमार, डा. अवधेश कुमार डागर, अनिल कटियार डा. श्रीपाल राणा, डा. शैलेंद्र सिंह, रवि अग्रवाल आदि ने किसानों को कम लागत में अधिक उपज लेने के तकनीकी टिप्स दिए।

सुधीर रेलर्न एवं डा. यूएसके बतिया ने सीबीजी प्लांट में खुश फर्मेटेड जैविक खाद के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोष्ठी में सैकड़ों किसान शामिल रहे। महाप्रबंधक ने सभी का आभार जताया

कृषकों को निशुल्क पौधे प्रदान किए। गोष्ठी में गायक मंडली ने देशभक्ति एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर रागिनियां प्रस्तुत कर किसानों का मन मोह लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =