मुजफ्फरनगर पुलिस ने 65 हजार की लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने खतौली मे हुई 65000 रूपये की लूट की घटना का त्वरित कार्यवाही करते हुए खुलासा करने वाली खतौली पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच टीम का उत्साह वर्धन करते हुए 11000 रूपये देकर टीम का प्रोत्साहन किया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन कस्बा खतौली में दिनदिहाडे 64,500 रूपये की लूट की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया था। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ खतौली राकेश कुमार सिह व इंस्पैक्टर एच.एन.सिह मय पुलिस फोर्स के क्राइम ब्रान्च की टीम के साथ घटना की छानबीन मे जुट गए।
पुलिस द्वारा की गई भागदौड व मामले की जांच पडताल मे पाया गया कि रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बडौदा का ग्राहक सेवा केन्द्र है जहां अजय व रूबिना कार्य करते हैं। 4 जून 2021 को अज्ञात बदमाश द्वारा उक्त सेवा केन्द्र पर अवैध शस्.त्र से डराकर 64,500 रूपये लूट की घटना को कारित किया गया।
खतौली पुलिस द्वारा इस मामले मे तत्काल मुकदमा दर्ज कर 4 घण्टे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत रिकवरी करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने इस घटना मे आरोपी अजय पुत्र सुरेशन निवासी ग्राम भैसी व रवि पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम भैसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64,500 रूपये लूट हुए, 01 मोटरसाइकिल,हेलमेट,बेग-लूट मे प्रयुक्त,01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिए।
पुलिस सूत्रो के अनुसार आरोपी अजय बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र मे कार्य करता था तथा उसी के द्वारा लूट की योजना बनायी गयी थी जिसमें उसका दोस्त रवि शामिल था तथा रवि के द्वारा ही लूट की घटना की घटना की गई थी।
खतौली मे हुई लूट का चार घंटे मे खुलासा करने पर आज एसएसपी अभिषेक यादव ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर खतौली पुलिस व क्राइम ब्रान्च टीम को इनाम से नवाजा गया एवं दूसरी तरफ शीघ्र घटना का खुलासा होने पर व्यापारियो द्वारा टीम को 11000 रूपये देकर टीम का प्रोत्साहन किया।

