Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar स्वच्छ भारत मिशन के तहत समीक्षा बेठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन, सेग्रीगेशन एवं कूडे के निस्तारण की स्थिति, एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर के संचालन की स्थिति, सामुदायिक, सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्थिति के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर की नगर निकायों पालिका एवं पंचायतों में क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक समस्त अधिशाषी अधिकारी के साथ लोकवाणी सभाकक्ष मे सम्पन्न हुयी।

समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त निकायों से शत-प्रतिशत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन के साथ ही गीला एवं सूखा कूडा अलग-अलग एकत्रित करते हुए सेग्रीगेशन कराया जाये। जिन निकायों में एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर का कार्य पूर्ण हो गया है वहां तत्काल रुप से उन्हे संचालित कराया जाये तथा जिन सेन्टर पर अभी विद्युत व्यवस्था नही हो पायी है

उनके कार्य की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराये ताकि उन पर निगरानी की जा सकें। उन्होनें कहा कि निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि को नियमानुसार व्यय किया जाये एवं आवश्यक समस्त सामान को तत्काल क्रय कराते हुए धनराशि उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही निकायों को सेवा प्रदाता के रुप में अपने स्तर से ही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते रहें।

किसी भी दशा में जलकल, सडक निर्माण, कूडे के ढेर इत्यादि दैनिक सुविधाओं का अभाव न हो जिससे प्रशासन की छवि पर विपरीत असर पडे। उन्होनें कहा कि ०१ फरवरी २०२३ से ३१ मार्च २०२३ तक प्रदेश व्यापी डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए पूर्व से ही रुपरेखा तैयार कर अपने कर्मचारी को निर्देशित करें कि इस अभियान में प्रभावी रुप से कार्य करते हुए अपने-अपने निकायों को स्वच्छ बनाने में बढ-चढकर प्रतिभाग करें एवं अभियान को सफल बनायें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 17 =