Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध में शिव सैनिकों ने ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर शिवसेना प्रदेश राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के आहवान पर मुजफ्फरनगर शिवसैनिकों ने एकत्रित होकर विचार विमर्श करने के बाद बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध मे एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार को सौंपा

जिसमे शिवसैनिकों ने मांग की है कि देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जाये वरना शिवसेना आंदोलन पर उतर आयेगी वही जिला प्रमुख बिटटू सिखेड़ा ने कहा कि कि पुरे प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, चौरी, अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ व गौकशी जैसी घटनाएं आम सी बात हो गयी है

इन पर विशेष ध्यान दिया जाये प्रदेश में लोक डाउन के पशचात बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ने से भी अपराधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है प्रदेश में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के कारण आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है

इसलिए शिवसेना मांग करती है कि प्रदेश में जनता का राज स्थापित करके भ्रष्टाचार व अपराधों पर रोक लगायी जाये

वही ज्ञापन देने वालो में जिला प्रमुख बिटटू सिखेड़ा, राज्य उप-प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मिडिया प्रभारी सोनू वर्मा, सह-मिडिया प्रभारी अनिल कल सानिया, जिला महासचिव मनीष बालियान, खतौली ब्लॉक प्रमुख रूपराम कशयप

जिला महासचिव विनय बिंदल, जिला सचिव तेजपाल सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री अंकित पराशर, विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, हर्षित स्वरूप

जिला उप-प्रमुख जल सिंह वर्मा, संगठन मंत्री अमित कल सानिया, जिला सचिव मनोज प्रजापति, भूषण खटीक, जिला सचिव राहुल, जिला सचिव मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + six =