Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सर्दी अभी नहीं होगी कम- ठंड का आलम रहेगा जारी

Muzaffarnagar:मुजफ्फरनगर।  सर्दी का सितम लगातार जारी है। अभी सर्दी का सितम और बढेगा और सर्दी से निजात पाने के लिए लोग सुबह व शाम को अधिकाशं लोग घरों में कैद हो रहे है और जरूरी कामकाजों के लिए दोपहरी में ही निकलना पसंद कर रहे है। मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में अगले ४८ घंटों में और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा। इसके चलते मैदानों पर भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है वहीं सर्दी और बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन पश्चिमी यूपी में ठंड और कहर ढायेगी, ठिठुरन के साथ गलन वाली सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने से कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। सुबह के समय अभी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

शहरवासी झेलेंगे सर्दी का सितम

मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर शरीर को कंपकपा रही है। पाले का असर दिन में भी दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि शरीर में गलन का अहसास हो रहा है। दिन का तापमान औसत से ११.० डिग्री सेल्सियस ही कम है। न्यूनतम तापमान ५.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से २ डिग्री सेल्सियस कम था।

दिन का तापमान ११ डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। अभी ४८ घंटे तक ठंड से राहत के आसार नहीं है। कड़ाके की ठंड के बीच शहरवासियों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा।ठंड अपना रिकार्ड स्वयं तोड़ती जा रही है। शीतलहर के साथ स्माग छाया हुआ है जिससे भगवान सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हो रहे हैं। रविवार इस सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटने के बाद भी पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

शीतलहर के चलते सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। जरूरी कार्यों से ही लोग बाहर निकल सके। तड़के जब लोग सोकर उठे तो हल्का कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर चल रही थी। सुबह करीब आठ बजे कोहरा छंट गया। मंद-मंद सर्द हवाओं के साथ आसमान में स्माग छाया रहा। स्माग छाने से पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी। भगवान सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने और ठंडी हवाएं चलने से गर्म और ऊनी कपड़ों में लिपटने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

कड़ाके की ठंड के चलते दिन में हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे। दफ्तरों में लोग हीटर व वार्मर जल रहे थे। घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, में हीटर, गैस बर्नर, अंगीठी, लकड़ी, कोयला, उपले जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। गली मुहल्लों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। किसानों ने खेत में कार्य शुरू करने से पहले पत्ती जलाकर शरीर को गर्म किया, इसके बाद कार्य शुरू किया। भीषण ठंड के चलते परिदे भी घोंसलों में ही दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

ठंड में राजनीतिक माहौल गर्माया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनाव की तिथि घोषित होने तथा सम्भावित प्रत्याशियो के टिकटों की घोषणा के साथ ही सर्दी के बावजूद जनपद का राजनैतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है। एक और जहां विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है तथा विभिन्न राजनैतिक दलो के सम्भावित प्रत्याशियों एवं निर्दलीय प्रत्याशियो के समर्थको ने नामांकन पत्र खरीदने के साथ चुनाव सम्बन्धी भागदौड शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी और कई बडे दलो द्वारा पार्टी प्रत्याशियो के नामो की घोषणा के बीच राजनैतिक पारा चढता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनो से टिकटार्थियो द्वारा दिल्ली-लखनउ में नेताओं की गणेश परिक्रमा की जा रही है। सम्भावित प्रत्याशियो के समर्थक तथा पार्टी कार्यकर्ताओ की निगाह टिकट वितरण पर लगी हुई थी।

परन्तु विभिन्न दलो द्वारा अब अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही स्थिती साफ होती नजर आ रही है। हालांकि अभी भी पूरी तरह स्थिती साफ नही हो सकी है। क्योंकि एक दो दल ऐसे हैं जिन्होनें सम्भावित प्रत्याशियो के नामो की घोषणा नही की है। टिकट वितरण को लेकर एक के बाद एक बैठको का दौर जारी है।

कहां से किस के नाम की घोषणा होगी। इस उहापोह की स्थिती से पार्टी नेताओं की सांसे अटकी हुई हैं। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि बहुत जल्द टिकट वितरण प्रक्रिया पूर्ण हो जानी चाहिए। क्योंकि चुनाव मे कोई ज्यादा समय नही रह गया है।

चुनावी समर के कारण विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ/समर्थको के अलावा आमजन भी चुनावी चर्चा मे मश्गूल है। कि राजनैतिक दल किन मुददों को लेकर चुनाव मैदान मे हैं,तथा पार्टी किन मुददो को लेकर घोषणा पत्र जारी करना चाहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =