वैश्विक

Myanmar: 150 लोगों की भीड़ पर सीधे गिराए गए बम, 100 से अधिक लोग मारे गए

Myanmar की सेना ने मंगलवार देर रात एक गांव पर एयर स्ट्राइक किया, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एयर स्ट्राइक में मारे गए लोग देश के विद्रोही गुट के कार्यालय के उद्घाटन के लिए सागैंग क्षेत्र के कानबालू टाउनशिप में जुटे थे.

द एसोसिएटेड प्रेस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे एक फाइटर जेट ने लगभग 150 लोगों की भीड़ पर सीधे बम गिराए. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और 20 से 30 बच्चे शामिल हैं. बताया कि मारे गए लोगों में स्थानीय रूप से गठित सरकार विरोधी सशस्त्र समूहों और अन्य विपक्षी संगठनों के नेता भी शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शुरुआती हमले के बाद करीब आधे घंटे बाद एक हेलीकॉप्टर आया और उसने घटनास्थल पर गोलीबारी की. मौतों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है. दरअसल, रिपोर्टिंग सैन्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित है. वहीं, मंगलवार रात हुए हमले की पुष्टि करते हुए सैन्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने उस जगह पर हमला किया जहां एक पीपुल्स डिफेंस फोर्स कार्यालय उद्घाटन समारोह था. पीपुल्स डिफेंस फोर्स उन सशस्त्र विरोधी समूहों में से एक है जो 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से पूरे देश में फैल गया.

म्यांमार में 1 फरवरी, 2021 को सेना ने तख्तापलट कर दिया था. म्यांमार की नेता आंग सान सू की और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ था. तब से अब तक करीब 3000 से अधिक नागरिकों के मारे जाने का अनुमान है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 17 =