Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव शेरनगर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक अनुज की मौत

मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने आरोपियो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गांव शेरनगर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक अनुज पुत्र दयानन्द का बीती देर रात गांव के ही कुछ लोगो से मामूली सी बात पर आपसी विवाद हो गया।

बताया जाता है कि इन लोगो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। देखते ही देखते कई अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

गांव शेरनगर मे आपसी विवाद की सूचना मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस तुरंत ही गांव मे पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले ही जानकारी लेने के साथ तुरंत ही गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जाता है कि युवक अनुज ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया।

युवक की मौत से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर इस पूरे प्रकरण की जांच पडताल मे जुट गई है। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =