वैश्विक

नेपाल:बस हादसा-11 यात्रियों की मौत

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में एक बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, हेलम्बू यातायात की बस भोट सिया से काठमांडू जा रही थी। बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में 50 से अधिक यात्री थे। डीएसपी माधव काफले के अनुसार, मृतकों और घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बचाव कार्य में सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया जा रहा है। 

Image Result For Big-Road-Accident-In-Nepal

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk