Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निर्वता फांउडेशन ने कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित

मुज़फ्फरनगर। निर्वता फांउडेशन ने कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की। उल्लेखनीय है कि वैसे तो रूड़की रोड़ स्थित कोढ़ी आश्रम को नित्य ही कुछ न कुछ सहायता मिलती रहती है।

विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाएं व धार्मिक संस्थाएं रूड़की रोड स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के खाद्य सामग्री भिजवाते रहते है।

वहीं दूसरी ओर सामाजिक संस्था निर्वता फांउडेशन संस्थापक प्रज्ञशा चौधरी, आन्या सोम व प्राची शहरावत ने कहा निर्वता फाउंडेशन ने आश्रम मे सामग्री प्रदान कर अपना सहयोग दिया।

निर्वता फाउंडेशन समाज से सहयोग प्राप्त करता है व हमे सहयोग राशि भेजने वाले दान करता ही प्रशंसनीय है। निर्वता फाउंडेशन समय समय पर परोपकार की भावना से ऐसे कार्य करता रहेगा करता रहेगा।

निर्वता फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य को ले कर जागरूकता फैलाना व महिला सशक्तिकरण की दिशा में व्यापक रूप से काम करना, जरूरतमंदों के लिए परोपकार करते रहना व समाज में जानवरों के लिए करुणा का भाव पैदा करना।

फाउंडेशन पूर्ण रूप से छात्रों द्वारा संचालित है। कार्यकर्ताओ में प्रियांश तोमर, सागर सिरोही, युवराज पुंडीर, चिराग खन्ना, पूर्वा अगरवाल, आदित्य सिंह, आकर्ष गोयल, प्रज्ञा शर्मा, नंदिनी अगगरवाल, श्रेया राजवंशी, समृद्ध मोहन मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =