Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कंट्रोल रूम व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाये – कपिलदेव

1 Min 1 |मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव से बचाव के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हो ताकि कहीं किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न आ सके।

सहारनपुर से चलकर देपहर के समय जिला मुख्यालय पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डीएम सेल्वा कुमारी जे को आवश्यक दिशा निर्देश दिये 

कंट्रोल रूम संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कमार, सीएमओ डा. प्रवीन चोपडा, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव से बचाव के लिए की जा रही किसी भी व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाये तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाये ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई सामने न आये।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कोविड-19 के प्रभाव से बचाव के लिए किये जा रहे राहत कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जो व्यवस्थाएं की जा रही है उनमे किसी भी प्रकार की कहीं कोई कमी न रहे 

अधिकारीगण टीम वर्ग में कार्य करते हुए गम्भीरता से काम करे। बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीएमओ डा. प्रवीन चोपडा अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =