नोडल अधिकारी एडीजी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी एडीजी ने पुलिस लाईन सभागार मे आयोजित बैठक मे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के डीएम व एसएसपी सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि किसानो की समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर पिछले करीब 33 दिन से किसान आन्दोलन चल रहा है। सरकार द्वारा किसानो के आन्दोलन के मददेनजर सभी जिलो मे नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिले के @muzafarnagarpol अधिकारियों और प्रशासनिक बैठक में नोडल प्रभारी बीके मौर्या के साथ @DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,@CityMagistrate1 अभिषेक सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद pic.twitter.com/H1pIItwGzX
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 28, 2020
इसी संदर्भ मे मुजफ्फरनगर के नोडल अधिकारी बनाए गए एडीजी बी.के.मौर्य बीती रात ही जिला मुख्यालय पहुंच गए थे। उल्लेखनीय है कि बी.के.मौर्या वर्ष 2001 मे मुजफ्फरनगर एसपी रह चुके हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी बी.के.मोर्या ने पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो की बैठक मे मौेजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सभी व्यवस्थाए दुरूस्त रहनी चाहिए।
लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी के मौर्य मुजफ्फरनगर के नोडल अधिकारी नियुक्त
बैठक मे नोडल प्रभारी बी.के.मौर्या, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुंमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,एसडीएम कमलजीत कौर, सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी, सीओ जानसठ शकील अहमद, सीओ धनंजय सिह कुशवाहा, एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी सहित जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौेजूद रहे।
